उत्तरप्रदेशगोंडाराजनीतिसीतापुर

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से थारू समाज में खुशी

हुसैन अहमद

पलिया कलां (खीरी लखीमपुर)।आदिवासी महिला के राष्ट्रपति बनने पर थारू समाज ने खुशी व्यक्ति की है। द्रोपदी मुर्मू के 15 वें राष्ट्रपति बनने पर भारतीय जनता पार्टी लखीमपुर खीरी के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला महामंत्री विनोद लोधी,मंत्री उमेश शुक्ला चंदन चौकी सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे। जहां उनकी अगुवानी में भाजपा के युवा नेता रवि गुप्ता ने फुलों से उनका स्वागत किया।


मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने जनजातिय लोगों को उनके इतिहास को दोहराया। रविगुप्ता ने भी महामहिम की जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने महिला शशक्तिकरण व जनजातीय लोगों के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। विशिष्ट अतिथि परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने नारी शिक्षा व महिला ससक्तिकरण पर किये गए तमाम कार्य गिनवाये।

कार्यक्रम में जिला मंत्री राम जी दीक्षित,भाजयुमो जिला अध्यक्ष राम पांडे, जिला मंत्री भाजयुमो पंकज गिरी, मंडल अध्यक्ष निघासन,शशिकांत चतुर्वेदी – मंडल अध्यक्ष दामोदर मौर्य , मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, मोहित जयसवाल, सुनील मौर्य, अमित शुक्ला, चंदन शुक्ला, मनप्रीत कंडोला रानी नगर पूर्व ग्राम प्रधान भाजपा नेता धर्मेंद्र कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, सर्वेश राठौर ,व कार्यक्रम आयोजक लक्षमण राना आरती राना आदि लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। तमाम ग्राम प्रधान आदिवासी क्षेत्र के सैकड़ों लोग एवं डॉ संतराम प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

थारू समाज के लोगों ने नृत्य कर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर एवं मुंह मीठा करा कर खुशी का इजहार किया।कार्यक्रम समापन पर जिले के संयोजक भाजपा जिला महामंत्री व विनोद लोधी जिले के सह संयोजक भाजपा नेता रवि गुप्ता ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *