
गोण्डा।संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल तिवारी के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार जिला पंचायत सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष घनष्याम मिश्र ने शिरकत कर लोगों को संबोधित किया।
जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल तिवारी के विदाई समारोह में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने कहा कि कर्मचारी हितो की लड़ाई लड़ने वाले श्री तिवारी अब समाज में जा रहे है। उनकी इच्छा है कि वह समाज में अपना स्थान बनाने में कामयाब हो। अभियंता अभय सिंह ने कहा कि जीवन की दो पारी है, एक सकुशल नौकरी से रिटायरमेंट, दूसरा रिटायरमेंट के बाद समाज में सामाजिक सरोकारों से जुड़कर अपने अनुभव का लाभ समाज को दे। श्री तिवारी अमीन पद पर तैनात रहे है। तहसीलदार परषुराम ने बदलते परिवेश में गांव व शहर में अंतर आ गया है। अब रिटायरमेंट के बाद व्यक्ति को एक साधारण जीवन बीताना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन राम बहादुर पांडेय ने किया। इस मौके पर सीतापतिराम मिश्र विजय बहादुर तिवारी, प्रमोद कुमार आचार्य, सुभाश चंद शुक्ल, देवमणि तिवारी, सूरज मिश्रा, शिवकुमार तिवारी, रूद्र प्रताप सिह, अशोक तिवारी, अजीत गुप्ता, प्रमोद कुमार, बद्री प्रसाद, भगवान प्रसाद तिवारी, राजकरन तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, डा. हरिओम तिवारी, राकेश तिवारी, आशुतोष तिवारी उपस्थित रहें।