उत्तरप्रदेशगोंडा
नवाबगंज पुलिस ने 3 महिला आरोपियों को किया गिरफ्तार।
पंश्याम त्रिपाठी/संजय श्रीवास्तव

नवाबगंज (गोण्डा)थाना क्षेत्र के परसापुर गाँव से स्थानीय पुलिस ने 03 महिला वारंटी अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
थाना क्षेत्र के परसापुर गाँव के कैथन पुरवा निवासी रंजू देवी पत्नी चंद्रिका, ननका पत्नी अशोक कुमार साहू और विमला पत्नी शेख चंद्र साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार कर्ता टीम में उप निरीक्षक पवन कुमार गिरी, मुख्य आरक्षी मुन्ना यादव महिला आरक्षी प्रिया मिश्रा और नीलम देवी शामिल रहीं।.